Home » बुलंदशहर » खुर्जा में पुलिस और गौकश फरमान के बीच हुई मुठभेड़ , फरमान पुलिस की गोली लगने से हुआ घायल

खुर्जा में पुलिस और गौकश फरमान के बीच हुई मुठभेड़ , फरमान पुलिस की गोली लगने से हुआ घायल

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 14 / फरवरी / 2026 :  खुर्जा कोतवाली नगर क्षेत्र के गाँव झमका के पास पुलिस की चेकिंग के दौरान गौकश फरमान से मुठभेड़ हो गयी। जिसमे गोकश फरमान पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया है। बता दे कि शुक्रवार रात खुर्जा पुलिस गाँव झमका के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश लकिन उसने पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी।

 

जिसके बाद पुलिस ने भी फरमान पर फायरिंग की। जिसमें गौकश फरमान घायल हो गया है। पुलिस को मुठभेड़ के बाद गोकश के कब्जे से 1 तमंचा,कारतूस व गौकशी करने के उपकरण बरामद हुए है। पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ में गिरफ्तार गोकश फरमान पर आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है।

 

खुर्जा सीओ शोभित कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात गांव झमका के पास पुलिस द्वारा वाहनों की चेकिंग की जा रही थी इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसको रोका तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जबाबी फायरिंग में गोकश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम फरमान पुत्र पप्पू थाना खुर्जा नगर बताया है। फरमान ने बताया कि विगत दिनों में थाना खुर्जा नगर में गोकशी की घटना हुई थी जिसमें वह सम्मलित था। इसके ऊपर पहले से ही आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है। आज भी फरमान गोकशी की रेकी करने के लिए निकला था। गोकश फरमान के कब्जे से 1 तमंचा,कारतूस व गौकशी करने के उपकरण बरामद हुए है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment