खुर्जा : 14 / फरवरी / 2026 : खुर्जा में इको फिल्म्स प्रोडक्शन द्वारा पुलवामा शहीद दिवस के उपलक्ष्य में एस.एम.जे.ई.सी. इंटर कॉलेज तिराहा स्थित “पुलवामा शहीद स्मारक” पर भावभीनी श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वीर अमर शहीद जवानों को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके सर्वोच्च बलिदान को स्मरण किया गया। कार्यक्रम के आयोजक विपिन सिसोदिया (चेयरमैन, इको फिल्म्स प्रोडक्शन) ने उपस्थित सभी सम्मानित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों का बलिदान सदैव राष्ट्र को प्रेरित करता रहेगा। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद खुर्जा की अध्यक्ष अंजना भगवान दास सिंघल, ब्लॉक प्रमुख मोनिका सिंह, पूर्व विधायक विजेंद्र सिंह, डॉ. डी.पी. सिंह तथा एंटी करप्शन मूवमेंट भारत की टीम उपस्थित रही।

मुख्य वक्ताओं के रूप में राम दिवाकर, चेतन नटराज, मधु कुमार सिंह राणा, एडवोकेट रंजना सिंह गौतम एवं नेत्रपाल सोलंकी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए देशभक्ति, एकता और राष्ट्रीय सम्मान की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा और हम सभी का कर्तव्य है कि राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखें। कार्यक्रम में मुख्य संगीतमय प्रस्तुतियाँ सोम शर्मा, वैभव गर्ग, ध्रुव लाड़ला, प्रताप सिंह धनोलिया, नितिन शिशौदिया, चेतन शर्मा नटराज तथा डीसी गुप्ता कांटे वाले द्वारा दी गईं, जिनकी भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान वातावरण देशभक्ति के नारों से ओत-प्रोत रहा। कार्यक्रम में शहर के अनेक सम्मानित अतिथिगण उपस्थित रहे। सभी ने वीर अमर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गहरा दु:ख व्यक्त किया तथा उनके बलिदान को शत-शत नमन किया। जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार वर्मा ने बताया कि यह आयोजन न केवल श्रद्धांजलि का अवसर रहा, बल्कि राष्ट्रप्रेम और एकजुटता का संदेश देने वाला प्रेरणादायक कार्यक्रम भी सिद्ध हुआ।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












