Home » बुलंदशहर » बल्लमगढ़ निवासी युवक की जहांगीरपुर क्षेत्र में ट्रैक्टर के नीचे दबने से दर्दनाक मौत

बल्लमगढ़ निवासी युवक की जहांगीरपुर क्षेत्र में ट्रैक्टर के नीचे दबने से दर्दनाक मौत

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

जहांगीरपुर : 14 / फरवरी / 2026 : जहांगीरपुर में स्थानीय एन एस पब्लिक स्कूल के निकट ट्रैक्टर ट्राली पलट जाने से एक युवक की ऑन द स्पॉट मौत हो गई है। बताया गया कि युवक जहांगीरपुर की तरफ से चिंगरावली की तरफ जा रहा था तभी अचानक ट्रैक्टर का डिसबैलेंस होने की वजह से ट्रैक्टर खाई में जा गिरा जिसमें युवक भी दब गया और युवक की मौत हो गई । वहीं सूचना पाते ही जहांगीरपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को स्थानीय लोगों की मदद से ट्रैक्टर के नीचे से निकाला और अस्पताल के लिए भेज दिया जहाँ डाक्टरो ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस इस जांच में पूरी तरह से जुटी हुई है । मृतक युवक की पहचान संदीप भाटी पुत्र यशपाल भाटी निवासी बल्लमगढ़ हरियाणा के रूप में हुई है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This