बुलन्दशहर : 20 / फरवरी / 2026 : बुलंदशहर के अरनिया थाना क्षेत्र में एक युवक का अवैध तमंचे से फायरिंग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह युवक अरनिया के लखनवाड़ा गांव का निवासी बताया जा रहा है। उसने रौब दिखाने के लिए अवैध तमंचे के साथ यह वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। पुलिस ने युवक की पहचान कर ली है और उसकी तलाश जारी है।
सूत्रों के अनुसार पता चला है कि युवक ने रौब दिखाने के लिए यह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। सीओ खुर्जा शोभित अत्री ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही जांच पड़ताल की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












