Home » बुलंदशहर » बुलन्दशहर में रौब दिखाने के लिए अवैध तमंचे के साथ युवक ने बनाई वीडियो , सोशल मीडिया पर वायरल

बुलन्दशहर में रौब दिखाने के लिए अवैध तमंचे के साथ युवक ने बनाई वीडियो , सोशल मीडिया पर वायरल

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलन्दशहर : 20 / फरवरी / 2026 :  बुलंदशहर के अरनिया थाना क्षेत्र में एक युवक का अवैध तमंचे से फायरिंग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह युवक अरनिया के लखनवाड़ा गांव का निवासी बताया जा रहा है। उसने रौब दिखाने के लिए अवैध तमंचे के साथ यह वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। पुलिस ने युवक की पहचान कर ली है और उसकी तलाश जारी है।

सूत्रों के अनुसार पता चला है कि युवक ने रौब दिखाने के लिए यह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। सीओ खुर्जा शोभित अत्री ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही जांच पड़ताल की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This