Home » बुलंदशहर » खुर्जा पुलिस की बड़ी कामयाबी , 8 साल से फरार हिस्ट्रीशीटर महबूब गिरफ्तार

खुर्जा पुलिस की बड़ी कामयाबी , 8 साल से फरार हिस्ट्रीशीटर महबूब गिरफ्तार

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 20 / फरवरी / 2026 :  बुलंदशहर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत खुर्जा देहात पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 8 वर्षों से फरार चल रहे शातिर हिस्ट्रीशीटर और वारंटी अपराधी महबूब उर्फ अब्दुल्ला को ग्राम रोहिन्दा के पास से गिरफ्तार कर लिया है। ​पुलिस द्वारा पकड़ा गया अभियुक्त महबूब पुत्र खन्ना, मूल रूप से थाना अरनिया के ग्राम रोहिन्दा का रहने वाला है और वहां का सूचीबद्ध हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस के अनुसार, वह वर्ष 2016 से गौवध निवारण अधिनियम के एक मामले में वांछित चल रहा था और लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था।

अभियुक्त का आपराधिक रिकॉर्ड काफी लंबा है। उस पर जनपद बुलन्दशहर के विभिन्न थानों (छतारी, अरनिया, खुर्जा देहात) सहित अलीगढ़ के अतरौली थाने में भी लूट, डकैती, हत्या के प्रयास और शस्त्र अधिनियम के आधा दर्जन से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं।
​थानाध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रविन्द्र कुमार और हेड कांस्टेबल अवनीश धीमान की टीम ने इस सटीक घेराबंदी कर अपराधी को दबोचा। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment