Home » बुलंदशहर » खुर्जा के एकेपी डिग्री कॉलेज में वाद-विवाद प्रतियोगिता का शुभारंभ

खुर्जा के एकेपी डिग्री कॉलेज में वाद-विवाद प्रतियोगिता का शुभारंभ

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]
खुर्जा : 20 / फरवरी / 2026 :  खुर्जा के एकेपी डिग्री कॉलेज में डॉ पद्मा उपाध्याय अन्तर्विश्वविद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का शुभारंभ  मुख्य अतिथि डॉ जितेंद्र कुमार शर्मा, प्राचार्य अग्रसेन कॉलेज, विशिष्ट अतिथि  अंजना सिंघल चैयरमेन खुर्जा, विशिष्ट अतिथि प्रो राजेश गर्ग डीएवी कॉलेज बुलंदशहर, डॉ विनीत गर्ग, डॉ रीना तोमर ,डॉ प्रियंका तथा महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो डिंपल विज ने  मां शारदे के समक्ष  वेदमंत्रोच्चारण के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम की संयोजिका एकता चौहान ने बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन प्रत्येक वर्ष महाविद्यालय की प्रथम प्राचार्या डाॅ. पद्मा उपाध्याय की स्मृति में कराया जाता है।
इस वर्ष प्रतियोगिता का विषय “आधुनिक समय में कृत्रिम बुद्धिमत्ता ही मानव सभ्यता के विकास का आधार है।” प्रतियोगिता में लगभग 11 महाविद्यालयों  की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता  में प्रथम स्थान ओम ठाकुर सरदार पटेल सुभारती इंस्टीट्यूट ओफ ला, द्वितीय स्थान हर्षिता गौड़ विद्यावती मुकुन्दलाल गर्ल्स कालेज गाजियाबाद , तृतीय  स्थान इरम एकेपी डिग्री कॉलेज खुर्जा  को मिला। सांत्वना पुरस्कार तनु चौहान जी एम डिग्री कॉलेज अरनिया, संजना गौरी शंकर कन्या महाविद्यालय बुलन्दशहर ने प्राप्त किया। वहीं महाविद्यालय की चल वैजयन्ति वी एम एल जी कॉलेज गाजियाबाद ने प्राप्त की। निर्णायक मंडल में डॉ विनीता गर्ग  एनपीजी कॉलेज गुलावठी , डॉ रीना तोमर तथा डॉक्टर प्रियंका एस कॉलेज गाजियाबाद रही। प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अतिथि प्रो राजेश गर्गने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता मानव सभ्यता के विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है लेकिन इसके साथ ही यह कई चुनौतियों और खतरों को भी जन्म देती है। इसके अनियंत्रित विकास से मानव सभ्यता के अस्तित्व पर खतरा हो सकता है।
वहीं अन्य निर्णायक प्रो. रीना तोमर ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता का विकास समावेशी और समतापूर्ण होना चाहिए, ताकि इसका लाभ समस्त मानवता तक पहुंचे। कृत्रिम बुद्धिमत्ता के विकास से स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, कृषि और लोक कल्याण जैसे क्षेत्रों में परिवर्तनकारी क्षमता है। यह लाखों लोगों के जीवन को बेहतर बना सकती है। कालेज की प्राचार्या प्रो. डिम्पल विज ने कहा ए आई के लाभ व हानि दोनों ही हैं पुनरपि वर्तमान में विश्व की स्थिति को देखते हुए ए आई प्रगति का माध्यम है। आपने विवेक के साथ ए आई का प्रयोग करने का आह्वान किया। कार्यक्रम की विशिष्ट नगरपालिका अध्यक्ष  अंजना सिंघल ने इस प्रतियोगिता को ए आई सब्मिट का लघु रूप बताया। आपने इस प्रतियोगिता को युवाओं की क्षमता का सदुपयोग का माध्यम बताया। महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापिका  नीलू सिंह ने सभी अतिथियों  का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर कॉलेज की समस्त शिक्षिकाएं, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्राएं मौजूद रहीं।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment