Home » बुलंदशहर » श्री हरिदास चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंदों की सेवा

श्री हरिदास चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंदों की सेवा

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 20 / फरवरी / 2026 :  खुर्जा में आयुष्मति अनीता (पूजा), सुपुत्री सरोज देवी एवं  विजयपाल सिंह, निवासी सुंदर नगर, आवास विकास–2, जनपद बुलंदशहर का शुभ विवाहोत्सव दिनांक 19 फरवरी को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर श्री हरिदास चैरिटेबल ट्रस्ट, शाखा खुर्जा के संस्थापक सोनपाल सिंह चौहान एवं बुलंदशहर जिला अध्यक्ष डीसी गुप्ता ‘कांटे वाले’ द्वारा नवदंपति को गृहस्थी का सभी आवश्यक सामान भेंट किया गया, जिससे उनकी वैवाहिक जीवन यात्रा सुचारू रूप से प्रारंभ हो सके। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष जयप्रकाश बाबा, मीडिया प्रभारी पवन फौजी, गिर्राज फौजी, सुरेंद्र सिंह सहित अन्य सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।

 

मीडिया प्रभारी पवन फौजी ने बताया कि हिंदू सनातन संस्कृति एवं परंपरा में कन्यादान को अत्यंत महत्वपूर्ण रस्म और “महादान” माना गया है, जिसमें पिता अपनी प्रिय पुत्री का हाथ वर के हाथ में सौंपकर उसके सुखद भविष्य की कामना करता है। किंतु कई आर्थिक रूप से कमजोर परिवार अपनी बेटियों के विवाह में आवश्यक सहयोग देने में असमर्थ रहते हैं। ऐसे जरूरतमंद परिवारों की सहायता हेतु ट्रस्ट सदैव तत्पर रहता है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment