Home » दिल्ली » स्वास्थ्य मंत्रालय, भारत सरकार की ओवरसाइट कमेटी में पुनः सदस्य बने श्रीधर पांडेय

स्वास्थ्य मंत्रालय, भारत सरकार की ओवरसाइट कमेटी में पुनः सदस्य बने श्रीधर पांडेय

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

दिल्ली : 21 / फरवरी / 2026 :  स्वास्थ्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा टीबी, एचआईवी एवं मलेरिया कार्यक्रमों के मूल्यांकन और निगरानी के लिए गठित ओवरसाइट कमेटी में गौतम बुद्ध जागृति समिति के सचिव श्रीधर पांडेय को पुनः सदस्य के रूप में चुना गया है। उनका यह चयन अप्रैल 2026 से मार्च 2028 तक, कुल दो वर्षों की अवधि के लिए किया गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गठित 10 सदस्यीय ओवरसाइट कमेटी का मुख्य दायित्व देश में The Global Fund to Fight AIDS, Tuberculosis and Malaria (जीएफएटीएम) द्वारा संचालित टीबी, एचआईवी एवं मलेरिया उन्मूलन कार्यक्रमों की सतत निगरानी, मूल्यांकन एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करना है। यह समिति कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक सुझाव और दिशा-निर्देश प्रदान करती है।

उल्लेखनीय है कि श्री पांडेय वर्ष 2019 से स्वास्थ्य मंत्रालय के अंतर्गत इंडिया कंट्री कोऑर्डिनेशन मैकेनिज्म (CCM) एवं ओवरसाइट कमेटी के सदस्य के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। स्वास्थ्य क्षेत्र में उनके अनुभव और सक्रिय योगदान को देखते हुए उन्हें लगातार दूसरी बार यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।

श्री पांडेय के पुनः चयन को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। उनके चयन पर सामाजिक, शैक्षणिक एवं प्रशासनिक क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। क्षेत्रवासियों का मानना है कि उनके अनुभव और नेतृत्व से राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन में और मजबूती आएगी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment