Home » उत्तर प्रदेश » पर्पल फेयर में डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल ने संबोधित कर दिव्यागों में भरी ऊर्जा

पर्पल फेयर में डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल ने संबोधित कर दिव्यागों में भरी ऊर्जा

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सिद्धार्थनगर  : 21 / फरवरी / 2026 :  जनपद सिद्धार्थनगर में परीक्षा ग्रह लोहिया कला भवन में पर्पल फेयर 2026 का आयोजन किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । कई तहसील और ब्लॉक से आए दिव्यंग जनों को ट्राई साइकिल और कई प्रकार के उपकरण दिव्यांगों को दिए गए। जिसमें मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह और सी आर सी गोरखपुर के राजेश कुमार यादव और अन्य अधिकारी गण इस पर्पल फेयर 2026 में शामिल हुए।

 

कार्यक्रम के अंत में डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल पहुंचकर अपने दिव्यांग जनों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विभागों को बहुत बहुत धन्यवाद दूंगा कि इनके विकास और उत्थान के लिए समय समय पर कैम्प लगा कर केंद्र और राज्य सरकार दिव्यागों के सुविधा के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।  यह सरकार की उपलब्धियां है । सभी आए हुए दिव्यांगों ने अपनी गतिविधियों को उजागर किया तो कही न कही ये समाज और परिवार पर बोझ न होकर स्वयं आत्म निर्भर लाने की क्षमता प्रदान किया जा रहा है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment