Home » बुलंदशहर » खुर्जा: चकरोड पर अवैध कब्जा: बैरौली के ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

खुर्जा: चकरोड पर अवैध कब्जा: बैरौली के ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

​खुर्जा: ग्राम बैरौली में चकरोड संख्या 176 पर अवैध कब्जे और खुदाई को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है। किसान मजदूर संगठन के जिला महासचिव गौरव तोमर के नेतृत्व में ग्रामीणों ने ब्लॉक अधिकारियों से मिलकर शिकायत दर्ज कराई।

​ग्रामीणों का आरोप है कि खेत स्वामियों ने चकरोड काटकर अपनी मेड़ों में मिला लिया है और किनारे से 5 फीट गहरी मिट्टी खोद दी है। रास्ता संकरा होने के कारण आए दिन ट्रैक्टर और बुग्गी पलटने से लोग चोटिल हो रहे हैं। प्रशासन ने चकरोड के निरीक्षण और पैमाइश का आश्वासन दिया है, लेकिन ग्रामीण इससे संतुष्ट नहीं हैं। संगठन ने स्पष्ट किया कि यदि जल्द ही रास्ते को नक्शे के अनुसार दुरुस्त नहीं किया गया, तो वे ब्लॉक मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे।

​इस अवसर पर विवेक राघव, योगेश चौहान, संजीव सिंह, मयंक और कुलदीप सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This