Home » आज की ताजा खबर » निठारी में 27वें मेगा कैंप में बांटे गए आयुष्मान और ई-श्रम कार्ड

निठारी में 27वें मेगा कैंप में बांटे गए आयुष्मान और ई-श्रम कार्ड

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

​नोएडा, 26 फरवरी: सेक्टर-31 स्थित निठारी गांव के नर्वदेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में ‘गोपाल नमो सेवा केंद्र’ द्वारा 27वें मेगा नि:शुल्क आयुष्मान और ई-श्रम कार्ड शिविर का आयोजन किया गया। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर पात्र लाभार्थियों को कार्ड वितरित किए।

​शिविर में कुल 55 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 35 पात्र व्यक्तियों को मौके पर ही कार्ड सौंपे गए। इस अवसर पर गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने केंद्र व प्रदेश सरकार की 126 जनकल्याणकारी योजनाओं, जैसे पीएम विश्वकर्मा, किसान सम्मान निधि और पीएम सूर्य मुफ्त बिजली योजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि “हमारा लक्ष्य है कि जानकारी के अभाव में कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।”

​आधार कार्ड में बायोमेट्रिक व मोबाइल नंबर की समस्या के कारण जो लोग लाभ नहीं ले पाए, उनके लिए जल्द ही नि:शुल्क आधार कैंप लगाने की घोषणा भी की गई। कार्यक्रम में राम अवतार शर्मा, अरुण शर्मा, अंकुर शर्मा, अर्जुन प्रजापति और पवन अग्रवाल सहित सेवा केंद्र की पूरी टीम मौजूद रही।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment