Home » उत्तर प्रदेश » सनातन धर्म प्रचार समिति ने नगर पंचायत धर्म सिंघवा में मनाया 25वां रजत जयंती दिवस

सनातन धर्म प्रचार समिति ने नगर पंचायत धर्म सिंघवा में मनाया 25वां रजत जयंती दिवस

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

गोरखपुर : 27 / फरवरी / 2026 :  सनातन धर्म प्रचार समिति के बैनर तले नगर पंचायत धर्मसिंहवां में 25 वी रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष में श्री विष्णु महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस महायज में 7 दिनों तक ज्ञान, भक्ति और वैराग्य की अविरल धारा बहाने के बाद जब बहन देवी निकुंज मंजरी,पितृ ग्रह (कथा स्थल) से विदाई ले रही थी तो वातावरण नि:शब्द हो गया। जब वह अंतिम विदाई के लिए बोल रही थी तो पंडाल में बैठे सभी के चेहरे पर मायूसी थी।

 

हर ओठ मानो पूछ रहे थे। (फिर कब आएंगी) उनके स्नेहिल शब्दों ने मुझे इतना व्यथित किया जैसे मैं अपनी बहन की विदाई कर रहा हूं ,मंच पर आदरणीय जज साहब राघवेंद्र पांडे और बड़े भाई डॉक्टर सर्वेश्वर पांडे को जब वह ताऊ कह कर हाथ जोड़े विदा ले रही थी तो उनके आंखों में स्नेह के आंसू छुपाए नहीं छिप रहे थे ,पंडाल में उपस्थित सभी माताए भावुक और बेटियों के चेहरे पर उदासी साफ दिख रही थी। यह विदाई सांसारिक विदाई से अलग थी।यह विदाई आत्मा से परमात्मा के मिलन करने वाली एक कणीं की विदाई थी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment