Home » बुलंदशहर » शिव शक्ति मंदिर की वर्षगांठ पर श्रीमद भागवत कथा का भव्य समापन; भंडारे में उमड़ा जनसैलाब

शिव शक्ति मंदिर की वर्षगांठ पर श्रीमद भागवत कथा का भव्य समापन; भंडारे में उमड़ा जनसैलाब

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा/जंक्शन रोड: ग्राम इ0 जो0 मौजपुर स्थित शिव शक्ति मंदिर की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा महोत्सव का आज शुक्रवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ समापन हो गया। इस आध्यात्मिक आयोजन के अंतिम दिन सुबह विधि-विधान से हवन-पूजन किया गया, जिसमें मुख्य यजमानों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूर्णाहूति दी।

​भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद कथा की पूर्णाहुति के पश्चात मंदिर परिसर में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह 11 बजे से शुरू हुआ यह भंडारा ‘प्रभु की इच्छा’ तक अनवरत चलता रहा। भंडारे में मौजपुर और आसपास के क्षेत्रों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ उठाया। पूरा वातावरण भक्तिमय भजनों और “जय श्री कृष्णा” के जयघोष से गुंजायमान रहा।

​कार्यक्रम का सफल संचालन आयोजन कर्ता श्री निरंजन प्रसाद शर्मा एवं निवेदन कर्ता कोच अमित शर्मा के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान कथा प्रवक्ता आचार्य पं. मुनेश नन्द महाराज जी और मंदिर महंत श्री श्री 108 श्री त्यागी जी महाराज का विशेष सानिध्य प्राप्त हुआ।

​आयोजकों ने बताया कि इस सात दिवसीय उत्सव का उद्देश्य क्षेत्र में सुख-शांति और धार्मिक जागरूकता फैलाना था। समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर ग्राम के गणमान्य व्यक्ति और सैकड़ों सेवादार व्यवस्था संभालने में जुटे रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment