Home » बुलंदशहर » प्रशासन ने भाकियू (चढूनी) पदाधिकारियों को किया नजरबंद, पुतला दहन का कार्यक्रम विफल

प्रशासन ने भाकियू (चढूनी) पदाधिकारियों को किया नजरबंद, पुतला दहन का कार्यक्रम विफल

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर/खुर्जा। भारत-अमेरिका ट्रेड डील और किसानों की विभिन्न समस्याओं के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) द्वारा प्रस्तावित पुतला दहन कार्यक्रम को जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए रोक दिया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी के आह्वान पर शुक्रवार को जनपद की पूरी टीम को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन करना था, लेकिन पुलिस ने जगह-जगह पदाधिकारियों को हाउस अरेस्ट कर आंदोलन की रणनीति को नाकाम कर दिया।

​जिलाध्यक्ष सुनील लोधी के नेतृत्व में होने वाले इस प्रदर्शन को लेकर प्रशासन सुबह से ही सतर्क था। खुर्जा देहात पुलिस ने आईटी सेल के मेरठ मंडल प्रभारी रिजवान चौधरी, जिला सचिव सलमान और जिला महासचिव गौहर अली को उनके आवास पर ही नजरबंद कर दिया। जनपद के अन्य क्षेत्रों में भी यूनियन के प्रमुख पदाधिकारियों के घरों के बाहर पुलिस का पहरा बिठा दिया गया, जिससे वे कार्यक्रम स्थल तक न पहुँच सकें।

​​पुलिस की इस कार्रवाई पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आईटी सेल प्रभारी रिजवान चौधरी ने कहा कि शासन और प्रशासन मिलकर किसानों की आवाज को दबाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि:

​”क्या किसानों को अपनी समस्याओं के लिए शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने का भी अधिकार नहीं है? हमारा संविधान अभिव्यक्ति की आजादी देता है, लेकिन सरकार और प्रशासन तानाशाही पर उतारू हैं

।”

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment