हाथरस : 27 / फरवरी / 2026 : UGC/SC/ST एक्ट के विरोध में पंकज धवरिया राष्ट्रीय सवर्ण परिषद हाथरस का 20 मा दिन से धरना प्रदर्शन चल रहा है आज दिनांक 26/2/2026 को पंकज धवरिया के समर्थको मैं डॉ विनीतानंद आचार्य कथा प्रवक्ता के साथ और पंकज धवरिया के साथ वी एन राऊ समिन्धान निर्माता जी का जन्मदिन मनाया गया। राष्ट्रीय सर्वण परिषद के सैकड़ों समर्थकों एवं समाज के हजारों लोगों की भीड़ जुट रही है। आगे बताते चलें कि पंकज धवरिया राष्ट्रीय सवर्ण परिषद अध्यक्ष हाथरस के तत्वावधान में UGC/SC/STएक्ट के विरोध में हाथरस में दिल्ली को पद यात्रा 7/2/2026 को प्रस्थान होना था लेकिन एक दिन पहले पंकज धवरिया के समर्थको को अरेस्ट , कुछ को हाउसिंग अरेस्ट किया और पंकज धवरिया राष्ट्रीय सवर्ण परिषद अध्यक्ष हाथरस को घर से निकलते ही रोक दिया गया। पुलिस प्रशासन की संख्या अधिक को भांपते पंकज धवरिया अपने घर के बाहर धरने पर बैठ गए । पुलिस ने शहीद पार्क से पंकज धवरिया के घर तक छावनी में तब्दील कर दिया , जिसमें देश के सैकड़ों संगठनों का समर्थन मिला और समाज के हजारों लोगों का भी संयोग प्रदान रहा।

कुछ लोगो ने षड्यंत्र रचा और पंकज धवरिया की एक डिजिटल वीडियो वायरल कर धरने को कमजोर करने का प्रयास किया। आज 20मे दिन धरना स्थल साधुओं कथाप्रवक्ताओ व सैकड़ों संगठनों व हजारों लोगों का आना जाना लग रहा है डॉ विनीतान्द आचार्य कथा प्रवक्ता ने कहा कि जब राजा में अहम आ जाएं तो उसका पतन निश्चित रूप होना है जिस कों श्रवण समाज साधु-संत महात्माओं ने सनातन संस्कृति का हितैषी समझा वह भस्मासुर राछस निकला। उम्मीद नहीं थी कि आज वी एन राऊ समिन्धान निर्माता असली है, उनका जन्म उत्सव में हम उन का तहेदिल से सम्मान करते हैं जिसके वह अधिकारी हैं मेरा पंकज धवरिया राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष के धरने पर आकर सनातनी हिन्दू संस्कृति सुरक्षित रखने का जो संकल्प लिया है में इनके साथ तन मन धन से साथ हूं श्रवण समाज साधु-संत महात्मा कभी अपने लिए नहीं लडा समाज सनातन संस्कृति को सुरक्षित रखने हेतु लगता है भरोसा है जीत निश्चित रूप समाज की होगी।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












