Home » बुलंदशहर » सडक हादसे में सेना के जवान व पुलिस सिपाही की मौत , शादी वाले घर की खुशियों मे पसरा मातम

सडक हादसे में सेना के जवान व पुलिस सिपाही की मौत , शादी वाले घर की खुशियों मे पसरा मातम

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 27 / फरवरी / 2026 :  बुलंदशहर के अगौता कस्बे में गुरुवार की शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया,जिसमें एक फौजी और पुलिस के जवान की बाइक का ट्रैक्टर-ट्रॉली से भयानक एक्सींडेंट हो गया जिसमे दो लोगों की इस दुर्घटना में मौत हो गई व तीसरे व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र गुलावठी के ग्राम खंगावली निवासी रेगिन माथुर अपनी भतीजी खुशबू की शादी में शरीक होने के लिए आए थे,जिसकी बारात गुरुवार की रात आनी थी,रेबिन ने किसौली निवासी अपने मित्र गौतम तेवतिया (फौजी) को भी शादी में बुला लिया था। जो कि 20 जनवरी को दो महीने की छुट्टी लेकर अपने गांव आया हुआ था। रात में किसी काम से दोनों दोस्त रिश्तेदार योगेंद्र को लेकर बुलेट से अगौता जा रहे थे,तभी उनकी बाइक और ट्रैक्टर-ट्राली की जोरदार भिंडत हो गयी जिसमे तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये, आनन-फानन में लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां रेबिन और गौतम को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया व तीसरे का इलाज जारी है। घटना सुनते ही इलाके में शौक के लहर दौड़ गई।

देर रात 3 बजे पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव गांव पहुंचे,दोनों के घर बड़ी संख्या में परिजन रिश्तेदार और शुभचिंतकों का जमावड़ा लग गया, सभी एक दूसरे को लोग आपस में ढांढस बंधाते हुए नजर आए। वहीं घर शव पहुंचने पर रेगिन की मां वीरवती पत्नी मालती व पुत्र अभिराज और युवराज का रो-रो कर बुरा हाल हो गया और गौतम तेवतिया की मां शारदा, पत्नी पारुल, बेटी गुंजन और गुनगुन और बेटा कार्तिक,गौतम के पार्थिव शरीर को निहारते हुए बार-बार विलाप रहे थे। ऐसी स्थिति को देखकर सबकी आंखें गमगीन हो गई हर व्यक्ति की आंखों में आंसू छलक रहे थे। फौजी गौतम तेवतिया को जाट रेजीमेंट की मेरठ और बाबूगढ़ छावनी बटालियन के जवानों ने गांव पहुंचकर सलामी दी। वहीं भाकियू मेरठ मंडल अध्यक्ष गुड्डू प्रधान ने बताया कि गौतम 19 जनवरी को दो माह की छुट्टी लेकर गांव आए हुए थे और यहां अपना मकान बनवा रहे थे इस बीच यह दर्दनाक हादसा हो गया भाकियू नेता ने नम आंखों से फोजी को अंतिम विदाई दी। दोनों के गांव में सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। 

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment