Home » बुलंदशहर » बुलंदशहर में राम-सीता-हनुमान मंदिर दरबार का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम धूमधाम के साथ संपन्न हुआ

बुलंदशहर में राम-सीता-हनुमान मंदिर दरबार का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम धूमधाम के साथ संपन्न हुआ

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 28 / फरवरी / 2026 :  बुलंदशहर के कृष्ण नगर में राम-सीता-हनुमान मंदिर दरबार का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का आयोजन बालाजी दरबार के महंत परमदेव द्वारा किया गया। मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत, राधा रानी नृत्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस दौरान भक्तों ने राम नाम की धुन पर प्रेम बरसाया और भक्तिमय माहौल में लीन रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महंत परमदेव ने की। इस अवसर पर राष्ट्रीय चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमंत, सुमन शर्मा, श्योपाल सिंह, राजा सेफी, कर्णवीर सिरोही, संजीव शर्मा, भरत गौड़ और तेजेंद्र सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में भक्तगण उपस्थित थे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment