Home » उत्तर प्रदेश » गिनौरा नंगली में मावा भट्टियों पर खाद्य विभाग की छापेमारी, पांच नमूने जांच को भेजे

गिनौरा नंगली में मावा भट्टियों पर खाद्य विभाग की छापेमारी, पांच नमूने जांच को भेजे

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खानपुर : 28 / फरवरी / 2026 :  खानपुर थाना क्षेत्र के गांव गिनौरा नंगली में शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने मावा भट्टियों पर छापेमारी कर नमूने लिए। होली के त्योहार को देखते हुए जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ के आदेश और जिलाधिकारी बुलन्दशहर के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।
छापेमारी के दौरान भूपेन्द्र राघव के प्रतिष्ठान से मावा का एक और वनस्पति का एक नमूना लिया गया। वहीं विजेन्द्र पुत्र हरस्वरूप के यहां से मावा, घी और स्किम्ड मिल्क पाउडर का एक-एक नमूना संग्रहित किया गया। इस प्रकार कुल पांच नमूने जांच के लिए एकत्र किए गए। टीम ने मौके पर खाद्य पदार्थों के निर्माण, भंडारण और साफ-सफाई की स्थिति का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों के अनुसार सभी नमूनों को जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार कौशल, महेश कुमार, सनजीत कुमार तथा सेनेट्री सुपरवाइजर बिहारी लाल शुक्ला मौजूद रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment