बुलंदशहर : 7 / मार्च / 2026 : बुलंदशहर के चोला क्षेत्र के ग्राम सिखेड़ा में आज भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह गैंगरेप की शिकार पीड़िता के घर पहुंचे और उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि पचौता गांव में काफी वर्षों से बहुत विशाल मेला लगता है जहां लाखों श्रद्धालु आते हैं और बिटिया के साथ बहुत घोर जघन्य अपराध किया गया है। अभी एक आरोपी गिरफ्तारी से रह गया है। उसको भी तुरंत गिरफ्तार किया जाए और पचोता गांव में चौकी खोली जाए। पिछले वर्ष भी एक ब्लॉक प्रमुख महिला के साथ भी छेड़खानी हो चुकी है। उनका भी चोला थाने पर मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। उन्होंने इस मामले की कड़ी से कड़ी कार्य वाही की मांग की है।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












