बुगरासी : 7 / मार्च / 2026 : बुगरासी क्षेत्र के गांव क्रियावली निवासी सतीश कुमार की बेटी खुशी शनिवार को ड्यूटी पर जाने को तैयार हुई तो ग्रामीणों ने बैड बाजों और डीजे की धुन पर डांस कर उसको विदा किया। जानकारी के अनुसार बता दे कि बेटी खुशी जब वतन की रक्षा के लिए ड्यूटी पर जाने को तैयार हुई तो ग्रामीणों ने घर के दरवाजे से ही बैड बाजें व डीजे पर डांस करते हुए सारे गांव के मुख्य रास्तों से नाचते गाते गांव के बहार बुगरासी स्याना मार्ग पर बस स्टैंड केला मोड तक विदा करके आये।

खुशी से हुई वार्ता में उसने बताया कि मैं आज देश की सेवा करने जा रही हूं अगर देश की सेवा करते अगर जान भी देनी पड़ी तो खुशी खुशी दे देगी जान ये खुशी। इससे पहले खुशी ने अपने परिजनों के साथ भीमराव बाबा अम्बेडकर की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर आर्शिवाद प्राप्त किया।

खुशी को विदा करते समय मानो गांव में किसी की बारात चढ़ रही हों,, बच्चा बच्चा खुश नजर आ रहा था। मानों गांव में खुशियों की बरात चढाई जा रही हो। खुशी के पिता सतीश कुमार का कहना है कि मुझे अपनी बेटी पर गर्व है।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












