सिद्धार्थनगर : 7 / मार्च / 2026 : जनपद सिद्धार्थनगर के ग्राम नेबहियां में बुद्धा जागृत समिति ब्लॉक उसका बाजार के श्रीधर पांडेय के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि रीजनल मैनेजर नागा राजन और विशिष्ट अतिथि ग्रामीण विकास अधिकारी डीडीएम हिमांशु त्रिपाठी और संचालक राणा प्रताप सिंह और आयोजक श्रीधर पांडेय और महिला सशक्तिकरण की सहभागिता में गुन्जन वेलफेयर सोसाइटी सरिता पाण्डेय और दूरदर्शन टीवी के संपादक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश कुमार आजाद शुक्ला , डी एन शुक्ला और मनोज कुमार संपादक और तमाम ग्रामीण जनता और महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाने हेतु मुख्य अतिथि नागा राजन का स्वागत अभिनंदन किया गया। कई लोगों ने महिलाओं के उत्थान और अग्रसर हेतु अपने अपने विचार व्यक्त किये। और वही राणा प्रताप सिंह संचालक ने आए हुए अतिथियों को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी सम्मानित अतिथि को धन्यवाद व्यक्त किया।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












