Home » बुलंदशहर » एसकेएफआई का होली मिलन रंगारंग कार्यक्रम हर्षोल्लास से सम्पन्न

एसकेएफआई का होली मिलन रंगारंग कार्यक्रम हर्षोल्लास से सम्पन्न

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा  : 7 / मार्च / 2026 : समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसकेएफआई) की बुलंदशहर इकाई द्वारा शिकारपुर बस अड्डा स्थित के आर जे ( KRJ ) यूट्यूब न्यूज चैनल कार्यालय पर संगठन की मासिक बैठक एवं होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आपसी भाईचारा, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा देना रहा। इस अवसर पर संगठन के जिला संरक्षक राम दिवाकर एवं जिलाध्यक्ष डीसी गुप्ता ने सभी उपस्थित सदस्यों को अबीर-गुलाल लगाकर तथा फूलों की वर्षा कर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में कवि जयकिशन ‘जय’ ने होली के पारंपरिक गीतों और हास्य रस से भरपूर कविताओं की प्रस्तुति देकर सभी का भरपूर मनोरंजन किया, जिस पर उपस्थित लोगों ने जोरदार तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। बैठक में संगठन द्वारा आगामी 5 अप्रैल को ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय सम्मान समारोह की तैयारियों पर विशेष रूप से चर्चा की गई। साथ ही संगठन के विस्तार के लिए सदस्यता अभियान को और तेज करने पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रम के अंत में नारी सशक्तिकरण को महत्व देते हुए सभी सदस्यों ने 8 मार्च को होने वाले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर एसकेएफआई जिला बुलंदशहर के संरक्षक राम दिवाकर, जिलाध्यक्ष डीसी गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष जयकिशन ‘जय’, महासचिव ममता अग्रवाल (एडवोकेट), सचिव सोनपाल सिंह, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र भारद्वाज, मीडिया प्रभारी एमपी सिंह राणा, मोहित कौशिक, राम दिवाकर सहित अन्य गणमान्य सदस्यों का सहयोग रहा।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment