खुर्जा : 7 / मार्च / 2026 : खुर्जा तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित जिला अधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में लोगो ने अपनी शिकायतें दी। फरियादियों द्वारा विभिन्न विभागों से समन्धित कुल 39 शिकायतें आई जिनमे से केवल 1 शिकायत का मोके पर निस्तारण हो पाया। तथा बाकि 38 शिकायतें सम्बंधित अधिकारियों को अग्रसारित कर दी गयी। जबकि जिले के अधिकारियों से लोगो को बड़ी उम्मीद होती है। तथा लोग आशा करते है। कि जिला अधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दोनों ही एक प्रकार से जिले के मालिक होते है। जो कि किसी भी समस्या के निराकरण को तुरंत कराने की क्षमता रखते है। लकिन फिर भी लोगो को राहत नहीं मिल पाती। तथा कुछ लोगो का कहना है कि जहां जिले के बड़े अधिकारी आते है वहां सम्बंधित क्षेत्र में प्रचार प्रसार होना चाहिए।

खुर्जा तहसील सभागार में सरकार द्वारा संचालित लोगों को आने वाली किसी भी विभाग से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला अधिकारी श्रुति तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने की। साथ ही उपजिलाधिकारी प्रतीक्षा पांडये तथा अन्य सभी विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में आई शिकायतों में राजस्व विभाग की 13 , पुलिस विभाग की 10 , विकास विभाग की 8 , नगर पालिका परिषद् खुर्जा की 7 , विद्युत विभाग की 1 कुल मिला कर 39 शिकायतें आई लकिन मोके पर केवल राजस्व विभाग की 1 शिकायत का निस्तारण हो सका बाकि 38 शिकायतें सम्बंधित अधिकारियों को भेज दी गयी।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












