Home » उत्तर प्रदेश » नोएडा के वरिष्ठ पत्रकार डॉ. जितेन्द्र बच्चन को मिलेगा डॉ. अंबेडकर कीर्ति सम्मान

नोएडा के वरिष्ठ पत्रकार डॉ. जितेन्द्र बच्चन को मिलेगा डॉ. अंबेडकर कीर्ति सम्मान

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

नोएडा : 25 / मार्च / 2026 :  राजस्थान के नागौर जिले में 14 अप्रैल को भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक डॉ. जितेन्द्र बच्चन को पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके 38 वर्षों के उत्कृष्ट योगदान के लिए “डॉ. अंबेडकर कीर्ति सम्मान” से सम्मानित किया जाएगा।

यह दो दिवसीय समारोह 13 और 14 अप्रैल को आयोजित होगा, जिसमें देशभर से 100 प्रतिभाओं को साहित्य, पत्रकारिता, समाजसेवा, शिक्षा और चिकित्सा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उनके विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। साथ ही 135 लोगों को भारतीय संविधान की प्रतियां भी भेंट की जाएंगी।

कार्यक्रम में राजस्थान की राज्यमंत्री डॉ. मंजू मेघवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी, जबकि पद्मश्री हिमताराम भांभू और राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत डॉ. नानक दास महाराज विशिष्ट अतिथि होंगे। इनके द्वारा डॉ. बच्चन को सम्मान प्रदान किया जाएगा।

आयोजन अखिल भारतीय कबीर मठ सदगुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान और डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा अनावरण सेवा समिति द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम में विधायक हरेंद्र मिर्धा, जिला कलेक्टर चंपालाल, पूर्व डीजीपी रवि प्रकाश मेहरड़ा सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहेंगे, जबकि अध्यक्षता महेश शर्मा करेंगे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment