अलीगढ़ : 25 / मार्च / 2026 : सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को बढ़ावा देने की दिशा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप विश्व हिन्दू महासंघ, उत्तर प्रदेश की जिला अलीगढ़ इकाई ने शहर के एक व्यस्त चौराहे का नाम “वंदे मातरम् चौक” रखने की मांग उठाई है।
यह मांग 23 मार्च को भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का शहादत दिवस के 95वें शहादत दिवस और “वंदे मातरम्” गीत की 151वीं वर्षगांठ के अवसर पर की गई। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि “वंदे मातरम्” केवल एक नारा नहीं, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम की आत्मा और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई के दौरान “वंदे मातरम्” के उद्घोष ने युवाओं में जोश और देशभक्ति का संचार किया, जिसके बल पर वे हंसते-हंसते फांसी के फंदे तक को चूमने के लिए तैयार हो जाते थे। आज भी यह उद्घोष देशवासियों के मन में ऊर्जा और समर्पण का भाव पैदा करता है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सोनू कुमार, महानगर अध्यक्ष अरविन्द लोधी, प्रदेश अध्यक्ष गोरक्षा प्रकोष्ठ संदीप कुशवाह, मंडल प्रभारी छोटे लाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव मित्तल सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












