Home » बुलंदशहर » 25 हजार के इनामी बदमाश को नरसेना पुलिस ने दबोचा, लूट की वारदात में था शामिल

25 हजार के इनामी बदमाश को नरसेना पुलिस ने दबोचा, लूट की वारदात में था शामिल

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलन्दशहर  : 27 / मार्च / 2026 : नरसेना थाना पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी हाल ही में हुई लूट की वारदात में शामिल बताया जा रहा है।

 

पुलिस के अनुसार बुगरासी-बरहाना मार्ग पर स्थित सरकारी लाल फ्लैटों के तिराहे पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम वसीम कुरैशी पुत्र रहीश कुरैशी निवासी थाना बहादुरगढ़ जनपद हापुड़ बताया। जांच में सामने आया कि आरोपी फरवरी माह में बुगरासी क्षेत्र में एक सुनार के साथ हुई लूट की घटना में शामिल था। थाना प्रभारी रामकिशोर गौतम ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी के साथ सिपाही रविन्द्र, अंकुश, रवि कुमार, अर्जुन तथा चालक वृतपाल सिंह शामिल रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment