Home » उत्तर प्रदेश » सिकंद्राराऊ में लूट का खुलासा, मुठभेड़ के बाद 3 आरोपी दबोचे, स्कॉर्पियो व नकदी बरामद

सिकंद्राराऊ में लूट का खुलासा, मुठभेड़ के बाद 3 आरोपी दबोचे, स्कॉर्पियो व नकदी बरामद

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

ब्यूरो चीफ दुष्यंत पचौरी हाथरस

 

 

हाथरस एसओजी टीम व थाना सिकंद्राराऊ पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से हुई लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुये घटना में शामिल 02 आरोपी यश कसाना एवं विशाल पुलिस मुठभेड़ के उपरान्त आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में गोली लगने से घायल तथा कांबिग के दौरान 01 आरोपी विक्की गिरफ्तार, कब्जे से घटना मे प्रयुक्त 01 स्कॉर्पियो गाडी, 03 तमंचा 315 बोर, 05 जिन्दा व 03 खोखा कारतूस व 50,000/- रुपये(लूटे हुए) बरामद 

 

 

हाथरस : 27 / मार्च / 2026 :  सिकंद्राराऊ क्षेत्र के डुकरिया बम्बे पर ग्राहक सेवा केंद्र संचालक अमित पुत्र मेघ सिंह निवासी टटी डण्डिया,थाना सिकन्दराराऊ से 18 मार्च को काली स्कॉर्पियो सवार बदमाशो द्वारा लूटपाट की घटना की गयी थी। लुटेरों की सूचना पर पुलिस द्वारा वाहन चैकिंग की गयी तो वही काली स्कॉर्पियो पुलिस को आती दिखाई दी, जिसको पुलिस द्वारा रुकने का इशारा किया तो स्कॉर्पियो सवार बदमाशो ने पुलिस को देखकर ग्राम वरुतरखास के सामने जाने वाले कच्चे रास्ते पर बदमाशों ने गाडी दौडा दी ,बदमाशों ने अपने आप को घिरता देख पुलिस पर जान से मारने की नियति से फायरिंग शुरू कर दी, पुलिस द्वारा भी आत्मरक्षार्थ अपने बचाव में फायरिंग की गयी।

 

एसओजी टीम एवं सिकंद्राराऊ पुलिस की बदमाशों से हुई पुलिस मुठभेड के उपरान्त आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में यश पुत्र देवेंद्र सिंह निवासी कोतवालपुर थाना लोनी गाजियाबाद व विशाल पुत्र सत्यप्रकाश निवासी बेरी थाना कोतवाली कासगंज जनपद कासगंज गोली लगने से घायल हुए है तथा एक अन्य अभियुक्त विक्की पुत्र रामकुमार निवासी ग्राम राजा का बाग थाना जसवंतनगर जनपद इटावा को गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से 01 स्कॉर्पियो गाडी, 03 तमंचा 315 बोर, 05 जिन्दा व 03 खोखा कारतूस बरामद हुए है । अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिकंद्राराऊ पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment