Home » बुलंदशहर » मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से ग्रामीण परेशान, ऊंचागांव क्षेत्र में दवा छिड़काव न होने पर रोष

मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से ग्रामीण परेशान, ऊंचागांव क्षेत्र में दवा छिड़काव न होने पर रोष

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलन्दशहर : 30 / मार्च / 2026 :   नरसेना  विकासखंड ऊंचागांव क्षेत्र के गांवों में मच्छरों का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। शाम होते ही हालात इतने खराब हो जाते हैं कि लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। इसके बावजूद स्वास्थ्य और पंचायत विभाग की ओर से अब तक दवा छिड़काव जैसी कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे ग्रामीणों में रोष है।

विकासखंड क्षेत्र के नरेन्द्रपुर, नरसेना, कमलपुर रघुनाथपुर, सब्दलपुर, पाली आनंदगढ़ी, जरिया, थौना, दौलतपुर कलां, मोहम्मदपुर बरवाला, चन्दीयाना, गेसुपुर, भड़कऊ, गजरौला, नंगला मदारीपुर, खंदोई और सफीनगर समेत कई गांवों में मच्छरों की भरमार है। ग्रामीणों का कहना है कि गंदगी और जलभराव के चलते मच्छरों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा।

ग्रामीणों ने बताया कि अभी तक गांवों में न तो फॉगिंग कराई गई है और न ही दवा का छिड़काव हुआ है। ऐसे में डेंगू और मलेरिया जैसी मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है। राजू, अमित कुमार, कुमारपाल, सोमवीर सिंह, हरीश सिंह, सोनू कुमार और पवन कुमार समेत कई लोगों ने प्रशासन से तत्काल प्रभाव से दवा छिड़काव कराने और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि बीमारी फैलने से पहले हालात पर काबू पाया जा सके।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment