Home » उत्तर प्रदेश » बसपा सरकार में शुरू हुआ था नॉएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का काम, मायावती का दावा

बसपा सरकार में शुरू हुआ था नॉएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का काम, मायावती का दावा

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

लखनऊ : 30 / मार्च / 2026 : बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने दावा किया है कि जेवर स्थित Noida International Airport की रूपरेखा और उससे जुड़े सभी जरूरी बुनियादी कार्य बसपा सरकार के दौरान ही शुरू कर दिए गए थे।

मायावती ने कहा कि उनकी सरकार के समय एयरपोर्ट की योजना तैयार हुई थी और जमीन, आधारभूत ढांचे व अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं पर काम शुरू हो चुका था। उन्होंने कहा कि यदि उस समय केंद्र में कांग्रेस सरकार ने बाधाएं नहीं डाली होतीं, तो जेवर एयरपोर्ट का निर्माण उनकी सरकार में ही पूरा हो जाता।

बसपा सुप्रीमो ने कहा कि जिस तरह यमुना एक्सप्रेसवे का सपना उनकी सरकार में साकार हुआ, उसी तरह जेवर एयरपोर्ट भी समय रहते पूरा हो सकता था। उन्होंने आरोप लगाया कि बाद में आई समाजवादी पार्टी सरकार ने बसपा सरकार की विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने के बजाय उन्हें रोकने और उनका श्रेय लेने का काम किया।

मायावती ने कहा कि आज जिन बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन हो रहा है, उनकी नींव बसपा सरकार के समय रखी गई थी। उन्होंने दावा किया कि जेवर एयरपोर्ट समेत कई बड़े विकास कार्यों की शुरुआत उनके कार्यकाल में हुई थी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment