बुलन्दशहर : 30 / मार्च / 2026 : नरसैना विकासखंड ऊंचागांव क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को डिजिटल उपकरण वितरित किए गए, जिससे विद्यालय में उत्साह का माहौल बना रहा।
विकासखंड ऊंचागांव क्षेत्र के गांव थाना गजरौला में स्थित महारानी अवंतीबाई वैदिक इंटर कॉलेज में सोमवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य समाज सेविका डॉ. संगीता अंबावत ने छात्र-छात्राओं को लैपटॉप, टैबलेट, पंखे, मॉनिटर और एलईडी प्रोजेक्टर सहित अन्य सामग्री भेंट की। उपकरण मिलने से विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला और उन्होंने इसे अपनी पढ़ाई के लिए उपयोगी बताया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि आधुनिक दौर में तकनीकी शिक्षा का महत्व लगातार बढ़ रहा है। डिजिटल संसाधनों के माध्यम से पढ़ाई अधिक प्रभावी बनती है और छात्र-छात्राएं प्रतिस्पर्धा के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो सकते हैं। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से अतिथि का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में चन्द्रभान सिंह, धर्म सिंह, यशपाल सिंह और जगदेव प्रधान सहित विद्यालय के सभी शिक्षक मौजूद रहे।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












