जहांगीराबाद : 30 / मार्च / 2026 : जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव टिटौटा में अपर गन्ना आयुक्त(समितियां)/नोडल अधिकारी मेरठ मंडल मेरठ डॉ. वी.बी. सिंह ने कृषक दयानंद के प्लॉट पर सीओ-0118 के आरक्षित बीज का निरीक्षण किया। कृषक दयानंद द्वारा आरक्षित किये गए कुल 500 क्विंटल गन्ना बीज में से 12 किसानों को बीज वितरित किया गया।
शेष 100 क्विंटल बीज दयानन्द द्वारा अपने खेत में बुवाई के लिए उपयोग किया गया। निरीक्षण के नोडल अधिकारी ने पाया कि दयानंद द्वारा गन्ने के आंखों के टुकड़े काटकर कार्बेन्डाजिम व थायोमैक्स के घोल में बीज उपचारित कर बुवाई की प्रक्रिया की जा रही है। जिसके बाद नोडल अधिकारी ने कृषक दयानन्द की प्रशंसा की।

क्षेत्रीय किसानों ने बताया कि अनूपशहर क्षेत्र में 60 प्रतिशत गन्ना बुवाई हो चुकी है, शेष गेहूं कटाई के बाद होगी। गन्ना पर्यवेक्षक उपेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि ग्राम टिटौटा में विजेंद्र सिंह की कोशा 13235 आधार पौधशाला तथा बीना शर्मा व प्रवीण शर्मा की प्राथमिक पौधशालाओं से शत-प्रतिशत बीज वितरण हो चुका है।
पिछले वर्ष 60 हेक्टेयर पौधा गन्ना था, इस वर्ष अनुमान 75 हेक्टेयर का है। निरीक्षण के दौरान डॉ. के.के. शर्मा, योगेंद्र सिंह, नागेंद्र सिंह, महावीर प्रसाद, संजय सिंह, सोनू सिंह, कालीचरण, विनोद कुमार, प्रमोद गिरी, अरविंद गिरि सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












