Home » बुलंदशहर » भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर शिकारपुर में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोगों ने लिया एकजुटता का संकल्प

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर शिकारपुर में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोगों ने लिया एकजुटता का संकल्प

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 30 / मार्च / 2026 : अक्षय तृतीया एवं भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के पावन पर्व पर शिकारपुर क्षेत्र में श्रद्धा और सामाजिक एकजुटता का अभूतपूर्व संगम देखने को मिला। क्षेत्रीय विधायक अनिल शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम ने क्षेत्र में ब्राह्मण समाज की संगठित शक्ति का ऐतिहासिक परिचय दिया।

कार्यक्रम का आयोजन ग्राम रानऊ, शिकारपुर और अहमदगढ़ के मध्य स्थित ‘फार्म अवंतिका’ पर किया गया। विधायक अनिल शर्मा एवं उनके सुपुत्र कुश शर्मा की उपस्थिति में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में वैदिक विद्वानों द्वारा सस्वर मंत्रोच्चार के बीच भव्य हवन सम्पन्न हुआ। इस दौरान उपस्थित जनसमूह ने भगवान परशुराम की आरती उतारकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और उन्नति के लिए मंगल कामना की।

हवन के पश्चात आयोजित विचार गोष्ठी में समाज की वर्तमान स्थिति और भविष्य की रूपरेखा पर गंभीर चर्चा हुई। गोष्ठी को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि  समाज के सर्वांगीण विकास के लिए संगठन को मजबूत करना अनिवार्य है।

भगवान परशुराम के न्यायप्रिय और पराक्रमी जीवन दर्शन को अपनाकर ही समाज अपनी सशक्त पहचान बना सकता है। उपस्थित हजारों लोगों ने एक स्वर में संगठित रहने और सामाजिक बुराइयों को दूर करने का सामूहिक संकल्प लिया।

इस भव्य आयोजन में संतों और गणमान्य नागरिकों का तांता लगा रहा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिव चेतन्य ब्रह्मचारी जी महाराज (आध्यात्मिक सानिध्य),अजय त्यागी, शिव नारायण शर्मा, राकेश पाठक, प्रदीप शर्मा , शिव कुमार गौर, प्रदीप दीक्षित, पवन दीक्षित,कुश शर्मा, सार्थक शर्मा (एडवोकेट), एम. के. पंडित , यशु शर्मा, अनंत वशिष्ट एवं क्षेत्र के अन्य प्रमुख गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment