मुजफ्फरनगर : 1 / अप्रैल / 2026 : मुज़फ्फरनगर जनपद के शुक्रताल स्थित अनुसूया आश्रम में 1 अप्रैल, बुधवार को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी।
विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश की वर्चुअल बैठक की अध्यक्षता विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति करेंगे। इस अवसर पर नवरात्र और रामनवमी की शुभकामनाओं के साथ प्रदेश पदाधिकारियों, प्रकोष्ठों के प्रतिनिधियों एवं जिला अध्यक्षों को सादर आमंत्रित किया गया है।विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश की वर्चुअल बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
प्रथम प्रस्ताव के अंतर्गत विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश मातृशक्ति प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष गंगा धाकड़ द्वारा शिकायतों पर विचार रखा जाएगा,जिसमें विश्व हिंदू महासंघ संगठन के किसी भी पदाधिकारी के खिलाफ खुलकर शिकायत करने का अवसर दिया जाएगा। इस दौरान “पंच परमेश्वर” के निर्णय को सभी के लिए मान्य माना जाएगा, साथ ही सोशल मीडिया पर शिकायतों को विश्व हिंदू महासंघ संगठन की छवि के लिए हानिकारक बताते हुए इससे बचने की अपील की गई है।

द्वितीय प्रस्ताव वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. इंद्रदेव सिंह द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा, जिसमें “वंदे मातरम चौक” नामकरण को लेकर पूर्व ज्ञापन की समीक्षा तथा आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। नगर निकायों के अधिकारियों को भी ज्ञापन देने पर विचार किया जाएगा।
तृतीय प्रस्ताव क्षेत्रीय महामंत्री शरद परमार द्वारा रखा जाएगा, जिसमें 5 जून को उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ महाराज जी के जन्मोत्सव को “हिंदू स्वाभिमान दिवस” के रूप में मनाने तथा ऐतिहासिक नामों के पुनर्स्थापन पर विचार होगा।
चतुर्थ प्रस्ताव विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश धर्माचार्य प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आचार्य डॉ. हरिओम पाठक द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा, जिसमें काशी विश्वनाथ ज्ञानवापी एवं श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने पर विमर्श होगा। अंत में संभाग प्रभारी पंकज वालिया सहित अन्य पदाधिकारी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करेंगे। विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश की वर्चुअल बैठक में अन्य प्रस्ताव अध्यक्ष की अनुमति से शामिल किए जाएंगे।
![]()
