Home » उत्तर प्रदेश » मातृशक्ति हर मोर्चे पर सबसे आगे, शुक्रताल बैठक में बढ़-चढ़कर लेंगी भाग: गंगा धाकड़

मातृशक्ति हर मोर्चे पर सबसे आगे, शुक्रताल बैठक में बढ़-चढ़कर लेंगी भाग: गंगा धाकड़

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

मुजफ्फरनगर : 1 / अप्रैल / 2026 :  विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश मातृशक्ति प्रकोष्ठ की मासिक वर्चुअल बैठक प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता गंगा धाकड़ की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मातृशक्ति की भूमिका, संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए गंगा धाकड़ ने कहा कि मातृशक्ति की बहनें हर मोर्चे पर सबसे आगे रहकर कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं घर-परिवार की जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के साथ-साथ मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ के हिंदुत्व मिशन को आगे बढ़ाने में भी समर्पण भाव से जुटी हुई हैं।

प्रदेश महामंत्री संगीता मिश्रा ने बैठक का संचालन करते हुए कहा कि 1 अप्रैल को मुजफ्फरनगर के शुक्रताल में आयोजित होने वाली विश्व हिंदू महासंघ की बैठक में मातृशक्ति प्रकोष्ठ की महिलाएं बढ़-चढ़कर भाग लेंगी।

प्रदेश उपाध्यक्ष आशा सभरवाल, नीलम गिरी, आशा शर्मा और सुषमा श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक जिले में “वंदे मातरम चौक” नामकरण के लिए ज्ञापन देने में मातृशक्ति की अहम भूमिका रही है और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।

बैठक में रेखा श्रीवास्तव, विंध्यवासिनी प्रजापति, अनु शर्मा, डाली गुप्ता, मंजूरानी पाण्डेय, रेनू गुप्ता, अनुराधा गिरी, रूपाली अवस्थी, प्रेमा श्रीवास्तव, श्वेता उपाध्याय, मीनू अग्रवाल, सरवानी धारा, नंदिता चटर्जी, अनीता चौधरी और जयंती चटर्जी सहित कई पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे।

बैठक के अंत में विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने मातृशक्ति प्रकोष्ठ की सक्रियता और कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment