Home » बुलंदशहर » वैदिक हवन और सुंदरकांड के साथ छत्रपति शिवाजी सरस्वती विद्या मंदिर में नए सत्र का शुभारंभ

वैदिक हवन और सुंदरकांड के साथ छत्रपति शिवाजी सरस्वती विद्या मंदिर में नए सत्र का शुभारंभ

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर  : 1 / अप्रैल / 2026 :  बुलंदशहर के ग्राम हजरतपुर स्थित छत्रपति शिवाजी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में नवीन शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ वैदिक हवन एवं सुंदरकांड पाठ के साथ अत्यंत पवित्र, अनुशासित और उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

इस पावन अवसर पर विद्यालय परिसर मंत्रोच्चारण और श्रद्धा भाव से गुंजायमान रहा। उपस्थित सभी शिक्षकगण, छात्र-छात्राएँ एवं प्रबंधन समिति के सदस्यों ने पूर्ण निष्ठा और आस्था के साथ हवन में आहुतियाँ अर्पित कीं।

विद्यालय के प्रबंधक एडवोकेट मनोज नारायण बेरी, उपाध्यक्ष यशवीर सिंह, कार्यकारिणी सदस्य इंद्रपाल सिंह एवं रामकिशन यजमान स्वरूप उपस्थित रहे।

मुख्य यजमान मनोज नारायण बेरी ने इस अवसर पर कहा कि यह नया सत्र सभी के जीवन में ज्ञान, अनुशासन, उत्साह और निरंतर प्रगति लेकर आए — ऐसी उनकी प्रभु से मंगलकामना है। उन्होंने विद्यालय के सर्वांगीण विकास हेतु सतत प्रयासरत रहने का संकल्प भी दोहराया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या हर्षिता सांगवान ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह नवीन सत्र विद्यालय को नई ऊँचाइयों और उपलब्धियों की दिशा में अग्रसर करेगा।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment