Home » बुलंदशहर » 32 वर्षों के गौरवशाली कार्यकाल के साथ एक युग का समापन—प्रधानाचार्या सतपाल कौर की विदाई से भावुक हुआ लॉरेंस एकेडमी

32 वर्षों के गौरवशाली कार्यकाल के साथ एक युग का समापन—प्रधानाचार्या सतपाल कौर की विदाई से भावुक हुआ लॉरेंस एकेडमी

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

गुलावठी : 1 / अप्रैल / 2026 :  लॉरेंस एकेडमी में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रधानाचार्या सतपाल कौर को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

सतपाल कौर का जन्म वर्ष 1963 में बुलंदशहर में हुआ। उन्होंने एम.ए. (अंग्रेजी) की शिक्षा प्राप्त की। वर्ष 1985 में उनका विवाह सतेन्द्र सिंह (निवासी आगरा) से हुआ।जिसमें जनपद के खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 16 वर्ष ओर उसके बाद वर्ष 2011 में स्थापित गुलावठी लॉरेंस एकेडमी में बाकी 16 वर्ष समय उपरांत विद्यालय परिवार के लिए कुल 32 वर्षों के उत्कृष्ट एवं प्रेरणादायी कार्यकाल को याद करते हुए उनके योगदान की सराहना की।

कार्यक्रम की शुरुआत नव नियुक्त प्रधानाचार्या तृप्ति तिवारी द्वारा सतपाल कौर के विदाई समारोह में तिलक, चंदन एवं पुष्पों के साथ उनको सम्मानित किया गया। इसके पश्चात सतपाल कौर ने विधिवत रूप से विद्यालय का कार्यभार उन्हें सौंपा।

शोएब मेवाती सहित समस्त शिक्षकगण व कर्मचारी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि सतपाल कौर के नेतृत्व में विद्यालय ने शिक्षा, अनुशासन, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की और एक नई पहचान स्थापित की।

अपने विदाई संबोधन में सतपाल कौर ने विद्यालय परिवार, प्रबंधन एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने भावुक होकर उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके योगदान को सदैव स्मरणीय बताया एवं विद्यालय समूह द्वारा गोल्ड चैन के साथ अनेकों उपहार द्वारा सम्मानित कर विदाई समारोह किया गया ।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment