Home » बुलंदशहर » जहांगीराबाद में मां की डांट से आहत होकर युवक ने दी जान

जहांगीराबाद में मां की डांट से आहत होकर युवक ने दी जान

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

जहांगीराबाद  : 1 / अप्रैल / 2026 :  जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव डबकोरा में मंगलवार दोपहर एक बेहद मार्मिक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां 18 वर्षीय एक युवक ने गांव के पोखर में कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

बताया जा रहा है कि युवक नितिन एक दिन पहले ही अपनी मां गुड्डी देवी के साथ खुर्जा से गांव आया था। मंगलवार को किसी बात को लेकर मां ने उसे डांट दिया, जिससे वह आहत हो गया। इसी बात से नाराज होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम करीब 15 मिनट में मौके पर पहुंची।

दो जवानों ने सुरक्षा उपकरण पहनकर पोखर में उतरकर करीब 15 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद नितिन को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पोखर में गंदगी होने के कारण ग्रामीण भी मदद के लिए अंदर नहीं उतर सके। मृतक नितिन के पिता अनिल की करीब तीन वर्ष पहले गांव के ही दूसरे पोखर में डूबने से मौत हो चुकी थी।

परिवार पहले से ही आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। मां गुड्डी देवी मजदूरी कर किसी तरह घर चला रही थीं। अब बेटे की मौत के बाद वह पूरी तरह अकेली पड़ गई हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी सुदेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद का प्रतीत हो रहा है, आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment