Home » बुलंदशहर » अहमदगढ़ में लापता किशोर का शव कुएं में मिला, क्षेत्र में फैली सनसनी

अहमदगढ़ में लापता किशोर का शव कुएं में मिला, क्षेत्र में फैली सनसनी

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर  : 2 / अप्रैल / 2026 :  बुलंदशहर के अहमदगढ़ क्षेत्र में 29 मार्च से लापता 17 वर्षीय किशोर अनमोल का शव गुरुवार को गांव के पास जंगल में स्थित एक कुएं से बरामद होने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

अनमोल अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के छोटा वास गांव का निवासी था। परिजनों के अनुसार वह 29 मार्च को संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गया था। मामले में पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू की थी।

गुरुवार को गांव के पास जंगल में स्थित एक कुएं में किशोर का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना मिलते ही एसएसपी, एसपी देहात समेत भारी पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में शोक और तनाव का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच में जुटी हुई है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This