Home » बुलंदशहर » भारत गैस एजेंसी पर सिलेंडर के लिए रात 2 बजे से लाइन, उपभोक्ताओं ने लगाया ब्लैकिंग का आरोप

भारत गैस एजेंसी पर सिलेंडर के लिए रात 2 बजे से लाइन, उपभोक्ताओं ने लगाया ब्लैकिंग का आरोप

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 2 / अप्रैल / 2026 :  बुलंदशहर के ककोड़ कोतवाली क्षेत्र स्थित भारत गैस एजेंसी पर गुरुवार को गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की लंबी कतार लग गई। सिलेंडर लेने पहुंचे लोगों का आरोप है कि वे रात करीब दो बजे से लाइन में खड़े हैं, लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी उन्हें गैस सिलेंडर नहीं मिल सका।

उपभोक्ताओं ने बताया कि पिछले कई दिनों से एजेंसी पर सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है। लोगों का कहना है कि बार-बार एजेंसी के चक्कर लगाने के बावजूद उन्हें सिलेंडर नहीं मिल रहा है, जिससे घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहा है।

लाइन में लगे उपभोक्ताओं ने एजेंसी संचालक पर गैस सिलेंडरों की ब्लैकिंग करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि आम उपभोक्ताओं को सिलेंडर नहीं दिया जा रहा, जबकि कुछ लोगों को मनमाने तरीके से सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

गर्मी के बीच घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर लोगों में एजेंसी के प्रति भारी नाराजगी देखने को मिली। महिलाओं और बुजुर्गों को भी लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा।
मामले को लेकर उपभोक्ताओं ने प्रशासन से जांच कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, गैस वितरण में हो रही देरी और ब्लैकिंग के आरोपों पर एजेंसी संचालक की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment