खुर्जा : 2 / अप्रैल / 2026 : खुर्जा क्षेत्र में 1962 भारत-चीन युद्ध के अमर बलिदानी शहीद जयपाल सिंह के नाम पर स्टेडियम बनाने की मांग को लेकर इंडियन वेटरन ऑर्गेनाइजेशन (IVO) ने क्षेत्रीय विधायक को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने शहीद के गांव सनेता सफीपुर में ग्राम समाज की 31 बीघा भूमि पर स्टेडियम निर्माण की मांग उठाई।
गुरुवार को इंडियन वेटरन ऑर्गेनाइजेशन, खुर्जा-बुलंदशहर के जिला उपाध्यक्ष वेटरन राजेंद्र सिंह के नेतृत्व तथा तहसील अध्यक्ष सूबेदार मेजर कैलाश चंद शर्मा की अध्यक्षता में विधायक महोदया को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि उत्तर प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए गंभीर है तथा खेल नीति-2023 के तहत तहसील और ब्लॉक स्तर पर स्टेडियम निर्माण का प्रावधान भी किया गया है।

पूर्व सैनिकों ने कहा कि शहीद जयपाल सिंह के नाम पर स्टेडियम बनने से क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलेगा और युवाओं को प्रेरणा भी मिलेगी। संगठन ने मांग की कि ग्राम समाज की उपलब्ध 31 बीघा भूमि पर शीघ्र स्टेडियम का निर्माण कराया जाए।
विधायक महोदया ने ज्ञापन प्राप्त कर अपने कार्यकाल में इस संबंध में उचित कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में IVO के सदस्य, पूर्व सैनिक, समाजसेवी, ग्रामवासी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इंडियन वेटरन ऑर्गेनाइजेशन ने विधायक द्वारा सैनिक समाज को दिए गए सम्मान और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। संगठन ने अपने अभियान “वीर बलिदानियों और उनके परिवारों का मान-सम्मान और स्वाभिमान” को आगे बढ़ाने का संकल्प भी
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












