Home » बुलंदशहर » ग्राम सचिवालय में रील बनाकर महिला ने लगाए ठुमके, वीडियो वायरल होने पर प्रशासन सख्त

ग्राम सचिवालय में रील बनाकर महिला ने लगाए ठुमके, वीडियो वायरल होने पर प्रशासन सख्त

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलन्दशहर :  : 9 / अप्रैल / 2026 :  स्याना क्षेत्र के गांव भैंसोड़ा स्थित ग्राम सचिवालय परिसर में महिला द्वारा डांस कर रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। सरकारी परिसर में इस तरह की गतिविधि सामने आने से मामला तूल पकड़ता जा रहा है।

वायरल वीडियो में एक महिला फिल्मी गीत ‘अलीगढ़ वाला ताला’ पर नृत्य करती दिखाई दे रही है, जबकि पास में एक युवक स्कूटी पर बैठकर उसका हौसला बढ़ाता नजर आ रहा है। सचिवालय परिसर में कुर्सियां बिखरी पड़ी हैं और माहौल पूरी तरह अनौपचारिक दिख रहा है, जिससे सरकारी स्थान की गरिमा पर सवाल उठ रहे हैं।

 

खंड विकास अधिकारी मोकम सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है और वीडियो की सत्यता व समय की पुष्टि कराई जा रही है। प्रथम दृष्टया वीडियो कुछ समय पुराना प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि जांच के आधार पर जिम्मेदारी तय की जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment