बुलंदशहर पुलिस को बड़ी सफलता, दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार

डिबाई : 14 / अप्रैल / 2026 :  जनपद में अपराध पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रामघाट पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। स्वाट टीम देहात एवं थाना रामघाट पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों को गढ़े वाले बाबा आश्रम के पास से दबोचा। उनके कब्जे से लूटी गई स्प्लेंडर बाइक, दो मोबाइल फोन तथा एक अवैध असलहा मय जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सागर पुत्र जयपाल सिंह निवासी मेरठ तथा सत्यवीर पुत्र आलम सिंह निवासी अलीगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों ने 3 अप्रैल 2026 को थाना रामघाट क्षेत्र में एक व्यक्ति से स्प्लेंडर बाइक लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इस संबंध में थाना रामघाट में पहले से ही मुकदमा दर्ज था।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में वृद्धि करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। बरामदगी में लूटी गई स्प्लेंडर बाइक (UP81-CW-3750) , =दो मोबाइल फोन , एक अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस शामिल है।

इस कार्रवाई में थाना रामघाट प्रभारी संदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम तथा स्वाट टीम देहात के प्रभारी राजकुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Loading

krjnews
Author: krjnews

Leave a Comment