Home » बुलंदशहर » खुर्जा में संदिग्ध हालात में नाबालिग की मौत, पिता से कहासुनी के बाद उठाया कदम

खुर्जा में संदिग्ध हालात में नाबालिग की मौत, पिता से कहासुनी के बाद उठाया कदम

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा  : 19 / अप्रैल / 2026 :  खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के न्यू शिवपुरी (आरा मशीन वाली गली) में एक नाबालिग युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, लक्की नामक नाबालिग युवक का देर शाम अपने पिता से किसी बात को लेकर मामूली विवाद हो गया था। बताया जा रहा है कि इसी के बाद युवक ने घर के अंदर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।

घटना के बाद परिजन युवक को तत्काल सूरजमल जटिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment