दुष्यंत पचौरी , हाथरस
हाथरस : 19 / अप्रैल / 2026 : उत्तर प्रदेश के हाथरस से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि उसके साथ दहेज के लिए प्रताड़ना की गई और जान से मारने का प्रयास भी किया गया।
हाथरस शहर के खोड़ा हजारी क्षेत्र की रहने वाली ममता ने आरोप लगाया है कि उसकी शादी 4 दिसंबर 2024 को मथुरा निवासी सचिन के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष द्वारा दहेज में गाड़ी की मांग की जाने लगी।
पीड़िता के अनुसार, मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की गई और उसे प्रताड़ित किया गया। ममता का आरोप है कि उसके पति सचिन ने उसे जान से मारने की धमकी दी और ससुराल वालों ने मिलकर उसे फांसी पर लटकाकर मारने का प्रयास किया।
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उसके 6 साल के बेटे को उससे छीन लिया गया, जिसके कारण वह बेहद परेशान है और अपने बच्चे के लिए तड़प रही है।
ममता का कहना है कि ससुराल पक्ष ने उसके साथ मारपीट कर जबरन एक वीडियो भी बनवाया, जिसमें उससे तलाक की बात कबूल कराई गई।
पीड़िता ने इस मामले की शिकायत हाथरस के महिला थाने में की, लेकिन आरोप है कि अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। फिलहाल, मामला सामने आने के बाद पुलिस जांच की बात कह रही है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












