Home » बुलंदशहर » बरहाना में आज धूमधाम से मनाई जाएगी परशुराम जयंती, शोभायात्रा व भंडारे का आयोजन

बरहाना में आज धूमधाम से मनाई जाएगी परशुराम जयंती, शोभायात्रा व भंडारे का आयोजन

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुगरासी : 19 / अप्रैल / 2026 : बुगरासी क्षेत्र के गांव बरहाना में आज रविवार को भगवान परशुराम जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जाएगी। कार्यक्रम को लेकर गांव में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

परशुराम समिति के सदस्य अंकुर त्यागी ने जानकारी देते हुए बताया कि जयंती का शुभारंभ सुबह 9 बजे शिव मंदिर में भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ किया जाएगा। इसके बाद शोभायात्रा गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर परिसर में समाप्त होगी।
कार्यक्रम के अंत में देवी मंदिर पर भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जहां श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाएगा।

इस आयोजन को सफल बनाने में मुकुल त्यागी, राहुल त्यागी, विकांत त्यागी, शेखर त्यागी, अभिषेक त्यागी, मोहित त्यागी, अंकित त्यागी, अमित फौजी, कपिल फौजी, दीपक फौजी, हैप्पी त्यागी, निखिल त्यागी, यथार्थ त्यागी, अक्षय त्यागी, विवेक त्यागी, वाई के त्यागी सहित समस्त ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहेगा। गांव में धार्मिक माहौल को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment