खुर्जा : 21 / अप्रैल / 2026 : खुर्जा में समाज सेवा की मिसाल पेश करते हुए श्री हरिदास चैरिटेबल ट्रस्ट और समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया ने एक जरूरतमंद परिवार की बेटी के विवाह में गृहस्थी का आवश्यक सामान भेंट कर सराहनीय कार्य किया।
अहीर पाड़ा स्थित धनी गिरी मंदिर के समीप आयु. सन्नू, सुपुत्री श्री देव कुमार के विवाह के अवसर पर यह सहयोग प्रदान किया गया। संस्था की इस पहल से परिवार के चेहरे खुशी से खिल उठे और नवदंपति को अपने नए जीवन की शुरुआत के लिए मजबूत आधार मिला।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष डी.सी. गुप्ता ने बताया कि संस्था लगातार जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए कार्य करती रही है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट समय-समय पर गृहस्थी का सामान उपलब्ध कराता है और हर वर्ष निःशुल्क सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन भी करता है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को बड़ी राहत मिलती है।
कार्यक्रम में सोनपाल सिंह चौहान, एडवोकेट ममता अग्रवाल, बाबा जयप्रकाश सहित अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा। यह पहल समाज में सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करने का एक प्रेरणादायक उदाहरण है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












