गोरखपुर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाया गया, वक्ताओं ने बताए आदर्शों पर चलने के संदेश

गोरखपुर  : 20 / अप्रैल / 2026 :  गोरखपुर में भारतीय युवक समाज पार्टी द्वारा भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विनय शंकर तिवारी ने भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि भगवान श्री परशुराम ने विषम परिस्थितियों में भी अपने लक्ष्य से कभी समझौता नहीं किया और ब्राह्मण समाज को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि ब्राह्मण समाज ने हमेशा सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का कार्य किया है और कभी भेदभाव नहीं किया।

पार्टी के अध्यक्ष अवनीश शुक्ला ने कहा कि भगवान परशुराम जन्मोत्सव को एक पर्व की तरह मनाया जाना चाहिए। उन्होंने ब्राह्मण समाज को सरल, विनम्र और स्वाभिमानी बताते हुए समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की बात कही।

वहीं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील भट्ट ने कहा कि ब्राह्मण समाज हमेशा समाज को दिशा देने का कार्य करता रहा है और आगे भी करता रहेगा।

कार्यक्रम में बालकृष्ण तिवारी, अनुपम, आदित्य त्रिपाठी, विकास पांडे, सुनील नागेंद्र पांडे, अमित मिश्रा, मुकेश मिश्रा, विजय पांडे, प्रदीप त्रिपाठी, उपेंद्र शुक्ला, अभिषेक पांडे, अभिजीत पांडे, अमन त्रिपाठी, अवधेश पांडे, सच्चिदानंद मिश्र सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

Leave a Comment