Home » बुलंदशहर » बुलंदशहर ब्रेकिंग: अंबेडकर पोस्टर के साथ छेड़छाड़, दलित समाज में आक्रोश

बुलंदशहर ब्रेकिंग: अंबेडकर पोस्टर के साथ छेड़छाड़, दलित समाज में आक्रोश

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 21 / अप्रैल / 2026 :  बुलंदशहर जनपद के खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव बौरोली में पंचायत घर की दीवार पर लगे भीमराव अंबेडकर के पोस्टर के साथ अराजकतत्वों द्वारा अभद्रता का मामला सामने आया है।

बताया जा रहा है कि शरारती तत्वों ने पोस्टर पर गोबर फेंककर उसे अपमानित किया और नफरत फैलाने के उद्देश्य से धारदार हथियार से पोस्टर को काट भी दिया। सुबह जब ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई तो दलित समाज के लोग पंचायत घर पर एकत्र हो गए और घटना को लेकर गहरा आक्रोश जताया।

आक्रोशित लोगों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभालते हुए लोगों को शांत कराया। पुलिस ने जल्द ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन घटना को लेकर लोगों में नाराजगी बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment