गोरखपुर : 21 / अप्रैल / 2026 : गोरखपुर के कैंपियरगंज विधानसभा से विधायक फतेह बहादुर सिंह और उनके सहयोगियों को जान से मारने की धमकी मिली है यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है बताते चलें विधायक फतेह बहादुर सिंह पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीर बहादुर सिंह के बेटे हैं और यह बसपा सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं विधायक और उनके सहयोगियों को 9 में तक जान से मारने की धमकी दी गई है।

इस मामले में वार्ड नंबर एक (पठन पुरवा बड़का) निवासी रजनीकांत पर धमकी देने का आरोप लगाया गया है। कैंपियरगंज पुलिस में तत्काल इस घटना को संज्ञान में लेकर जांच शुरू की तो आरोपी की लोकेशन (इटारसी) मध्य प्रदेश में मिली। सोशल मीडिया पर धमकी देने का एक ऑडियो भी वायरल हो रहा है जो काफी प्रयास के बाद मिल नहीं सका धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।
विधायक के सहयोगियों की प्रयास से केस दर्ज किया गया है। कैंपियरगंज के नगर पंचायत चौमुखा के शक्ति नगर वार्ड निवासी नवीन सिंह ने कैंपियरगंज थाना पुलिस को दी गई में लिखित शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि वार्ड नंबर 1 (पठन पुरवा बड़का )निवासी रजनीकांत क्षेत्र में भय का माहौल पैदा कर रहा है।
रामचौरा निवासी सूरज के मोबाइल पर फोन पर बातचीत के दौरान क्षेत्र विधायक फतेह बहादुर सिंह उनके प्रतिनिधि गणेश दत्त त्रिपाठी, सहयोगी शमशेर सिंह ,चेयरमैन प्रतिनिधि गोपाल सिंह, समेत कई लोगों को आपत्तिजनक शब्द बोलते हुए 9 में तक जान से मारने की धमकी दी है।
बातचीत का 6 मिनट 46 सेकंड का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसकी वजह से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है पीड़ित के अनुसार धमकी के बाद उनके परिवार सहम गया है उनके पिताजी जो हृदय रोग से पीड़ित हैउनकी तबीयत बिगड़ गई है पुलिस ने आरोपी रजनीकांत उसके परिवार और सहयोगियों के विरुद्ध धमकी देने व अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने का मुकदमा दर्ज किया है।

इस मामले में एसपी नार्थ ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जांच पड़ताल शुरू कर कार्रवाई की जा रही है। वैसे भी अब हमला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है पूरे मामले की। सच्चाई क्या है जांच के बाद ही पता चलेगा।
![]()
